फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चीनी मिल की गर्म राख से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सौंदा मार्ग पर संजयपुरी कालोनी के समीप दौड़ लगा रहा युवक चीनी मिल की गर्म राख से झुलस गया। परिजनों ने चीनी मिल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गांव बुदाना निवासी विवेक कुमार एक निजी कपंनी में काम करते है। इसके अलावा वह सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहे हैं। विवेक सौंदा मार्ग पर दौड़ लगाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व सुबह के समय दौड़ लगा रहे थे। तभी संजयपुरी कालोनी के पास सड़क किनारे पड़ी चीनी मिल की गर्म राख की चपेट में आ गए। राख की चपेट में आने के कारण विवेक के दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए। परिजन विवेक को लेकर मंगलवार को एसीपी कार्यालय पहुंचे और तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें