फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से रुपये न मिलने पर युवक ने ईंट से तोड़ा एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के शिव विहार में घर से रुपये न मिलने से नाराज युवक ने ईंट से एटीएम तोड़ दिया। सायरन बजने पर लोगों ने आरोपी को अंदर बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घर से रुपये न मिलने से नाराज होकर युवक ने मशीन तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक बैंक के बूथ में घुसकर ईंट से मशीन तोड़ रहा है। मशीन टूटने से सायरन भी बजने लगा। इससे लोगों की भीड़ जुटने लगी। गुस्साए लोगों ने बूथ के अंदर आरोपी को बंद कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी वाल्मीकि निवासी आजाद विहार बताया। उसने कबूला कि घर से खर्चे के लिए रुपये नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद गुस्से में एटीएम को ईंट से तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें