फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को लात-घूंसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सादिक पर कॉलोनी के ही रहने वाले दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप सूफियान और साबिर नाम के युवकों पर है। विवाद 18 जून का है। पुलिस ने घायल के पिता सनाउवर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा सादिक 18 जून को दूध लेने जा रहा था। रास्ते में सूफियान और साबिर ने बेटे से गाली गलौज शुरू कर दी। बताया कि जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले लात-घूंसों से बेटे की पिटाई की और उसके बाद लोहे की सरिया सिर में मार दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं बेटा सादिक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर वह तुरंत वहां पहुंचे और बेटे को लेकर अस्पताल गए। बताया कि वहां उसका इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें