फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट विवाद में युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। आर्य नगर में प्लॉट के पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाइयों ने एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 17 मई 2022 को अमन गार्डन कॉलोनी के कमल हसन और युनूस से 16 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। उन्होंने करीब 14 लाख रुपये दिए थे और शेष दो लाख रुपये रजिस्ट्री पर देने तय हुए थे। आरोप है कि भाइयों ने प्लॉट बेचने से मना कर दिया और 14 लाख रुपये का चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद सुरेंद्र ने गाजियाबाद कोर्ट में वाद दायर किया, जो विचाराधीन है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि जब वह 20 जुलाई को आर्य नगर जा रहे थे तो दोनों भाइयों ने उनसे गाली-गलौज कर मारपीट की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें