मुरादनगर। गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ससुराल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राहुल उन्हें गाली देने लगा। विरोध करने पर राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। देवेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर राहुल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।