गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरी के शक में लोनी निवासी युवक की पीट-पीटकर की हत्या। मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि युवक एक आरोपी की बेटी का परिचित है वह उससे मिलने के लिए खोड़ा गया था वहां आरोपियों ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।