फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत में युवक को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बादशाहपुर सिरौली गांव स्थित खेत में काम कर रहे मेरठ के जिटौरा निवासी उमेश को तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना सोमवार को हुई। पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर के गांव रिठौड़ी निवासी रोहित, उसके भाई भारत और उनके दोस्त रणवीर पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने बागपत के भगौट गांव निवासी रिश्तेदार रिछपाल से करीब डेढ़ बीघा खेत बादशाहपुर सिरौली में खरीदा था। उन्होंने बताया कि जब वह खेत पर काम करने गए तब रोहित, भारत व रणवीर उन्हें खेत पर काम करने से रोका। विरोध जताने पर तीनों ने गाली गलौज कर पिटाई कर दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें