मोदीनगर। भोजपुर के गांव हृदयपुर भंडौंला में घर के बाहर खड़े प्रेमप्रकाश पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला करके घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता प्रेमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़े थे। उसी समय गांव के ही कुलदीप, गुलशन और रतनपाल आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों डंडाें से प्रेमप्रकाश को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार कुलदीप, गुलशन और रतनपाल निवासी गांव हृदयपुर भंडौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।