फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टशनबाजी में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की जगतपुरी कॉलोनी में टशनबाजी को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव एमपी सिखैड़ा निवासी अनुज कुमार शुक्रवार शाम अपने दोस्त के घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ दबंग टशनबाजी में गाली-गलौज करने लगे। गुस्साए आरोपियों ने अनुज को घेर कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अनुज के बेहोश होने पर आरोपी वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजा, मोहित और सचिन निवासी जगतपुरी कॉलोनी व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें