लोनी। गढ़ी जस्सी गांव में भाई को तलाशने गए युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक के सिर और आंख में चोट आई है। गढ़ी जस्सी गांव निवासी पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को उनका भाई अशोक कुमार काॅलोनी में ही कहीं गए थे। देर रात तक उनके घर न लौटने पर तलाशने निकले और विनोद के घर पहुंचे। घर के बाहर पहुंच कर उन्होंने भाई को आवाज लगाई तो विनोद उसका भाई बोदे, भतीजा नितेश व अन्य युवक दरवाजा खोलकर बाहर आए। आरोप है कि सभी लाठी-डंडे से पीटा और इससे उनके सिर व आंख पर चोट आई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।