साहिबाबाद। लिंक रोड पुलिस ने फैक्टरी से टोंटी चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और चोरी की 65 किलोग्राम टोंटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में पता किया है।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मुकेश जाेशी पुत्र त्रिलोक जोशी निवासी कड़कड़ मॉडल साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले साहिबाबाद की फैक्टरी से टोंटी और उसके पार्ट्स चुराए थे। वह मंगलवार को चोरी का माल दो बोरी में बांधकर बेचने जा रहा था। उसने नशा करने के लिए फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।