साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र में आठ नवंबर को तेज रफ्तार बस की टक्कर से पैदल जा रहे फैक्टरी कर्मी अन्नू शुक्ला की मौत के मामले में उनके भाई शिवा शुक्ला ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, अन्नू शुक्ला मूलरूप से राम नगर परीवा बाराबंकी के रहने वाले थे और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते थे। आठ नवंबर की शाम करीब सवा पांच बजे वह कुछ सामान लेने जा रहे थे। महाराजपुर के पास गेट नंबर 10 के निकट यह हादसा हुआ। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि एक निजी बस चालक से हादसा हुआ और आरोपी मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।