फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारिवारिक विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में रविवार रात चाचा के घर आए युवक आर्यन को गोली मार दी। गोली आर्यन के सीने से पार निकल गई। आर्यन को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया। आर्यन का अपने पिता और भाई से संपत्ति के लेनदेन को लेकर मतभेद चल रहा है। आर्यन ने अपने भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मुरादनगर स्थित गांव मकरैड़ा निवासी आर्यन दूध का कारोबार करते हैं। आर्यन के चाचा सुभाष भूपेंद्रपुरी स्थित नंदनगरी कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के अनुसार आर्यन का संपत्ति के लेनदेन को लेकर अपने पिता व भाई के साथ मतभेद चल रहा है। आर्यन उक्त प्रकरण में वार्ता करने के लिए रविवार रात अपने चाचा अशोक के पास आया। घर पर उसकी चचेरी बहन थी। कुछ देर बाद चाचा अशोक भी वहां पहुंच गए। अशोक और आर्यन बातचीत करते हुए गली के बाहर आ गए। इसी बीच आरोपी ने आर्यन के सीने में गोली मार दी। गोली आर्यन के कंधे के नीचे से पार निकल गई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय और कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन की। आर्यन का आरोप है कि उसके भाई ने फोन कर उसे मोदीनगर बुलाया और यहां पहुंचते ही उसे गोली मार दी। एसीपी का कहना है कि आर्यन के कंधे के नीचे गोली लगी है। उसका अपने पिता और भाई से संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा है। आर्यन ने अपने भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अभी घटना की तहरीर नहीं प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें