हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव असोड़ा में युवक ने युवती की कनपट्टी पर गोली मार दी। कुछ देर तक दोनों के बीच सड़क किनारे बात हुई। इसके बाद युवक ने तमंचे से युवती को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर एसपी नीरज कुमार ने पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। युवती क्षेत्र के गांव सबली निवासी व आरोपी युवक गांव असोडा का रहने वाला बताया जा रहा है।