वसीम का कहना है कि उसकी शादी 2011 में रुकैया मलिक के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वसीम का आरोप है कि शादी के बाद वह पत्नी के साथ अलग रहा था। कुछ वर्ष पूर्व पत्नी रुकैया अपने रिश्तेदार गौतमबुद्धनगर निवासी जफर मलिक और कृष्णा नगर ईस्ट दिल्ली निवासी आसिफ को घर बुलाने लगी।
वह इसका विरोध करता था तो पत्नी ने धोखे से उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाना शुरू कर दिया। खाना खाते ही वह बेहोश हो जाता था। आरोप है कि पत्नी ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भिजवा दिया और करीब सात महीने तक वह वहां रहा।
इसके बार एक रिश्तेदार की मदद से वह केंद्र से बाहर निकल पाया। आरोप है कि उसकी पत्नी ने धमकी देकर उसका मकान भी अपने नाम करा लिया। एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।