फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बहाया खून: दबंगों का परिवार पर हमला, फावड़े से युवक के सिर पर वार, बचाने आए भाई और भाभी को भी पीटा

Wed, 14 Oct 2026 07:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर

सार

मोदीनगर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने युवक पर फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक पर फावड़े से किया वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद में बुधवार पूर्वाहन खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक के भाई और भाभी को भी पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

विज्ञापन


गांव दौसा बंजारपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार के अनुसार गांव निवासी कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। 

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। विवादित जमीन पर बुधवार पूर्वाह एक पक्ष  निर्माण कार्य करने लगा। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान आरोपियों ने प्रवीण कुमार पर फावड़े से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने जान लेने की नीयत से फावड़े से प्रवीण के सिर पर वार किया,प्रवीण ने सिर पर हाथ रखकर बचाव किया तो उसके हाथ में गंभीर चोट आई। प्रवीण का बीच बचाव करने आए उसके भाई आदेश और भाभी पायल को आरोपियों ने पीट दिया। 

घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्रवीण ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें