गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के शिव विहार स्थित सजवान नगर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि शिव विहार सजवान नगर में डूब क्षेत्र के पुस्ते के पास हाईटेंशन टावर पर एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। मृतक की पहचान संजय मुर्मू (28) खरपा महानाज, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। वह वर्तमान में कैंप नंबर-1, लेबर कॉलोनी, सजवान नगर में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।