फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंदा लगाने से युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। नसंबदी कॉलोनी में युवक के फंदा लगाने से मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनके बेटे को परेशान करते थे। खतौली निवासी सईदा ने बताया कि उनके बेटे वसीम की शादी अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी निवासी सोनिया उर्फ सोनी से हुई थी। वसीम की मां सईदा ने बताया कि पुत्र की पत्नी सोनिया, सास रहिसा, साला शहनवाज और साली बेबी उनके बेटे को विवाह के बाद से ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इसके चलते वसीम पत्नी के साथ मायके के पास किराये पर मकान लेकर रहने लगा था। उनके उत्पीड़िन से उनका बेटा परेशान हो गया था। उन्होंने बताया कि पुत्र के फोन में मिले वीडियो में पुत्र अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने की बात बोल रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें