फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हादसा: संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरा युवक, पत्नी से फोन पर हुआ था झगड़ा

Wed, 31 Jul 2024 05:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मकनपुर में रहने वाले एक शख्स ने संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गए और उनकी मौत हो गई। सुमित अपने तीन साथियों के साथ किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकनपुर इलाके में रहने वाले कामगार सुमित कुमार संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गए और उनकी मौत हो गई। सुमित अपने तीन साथियों के साथ किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मकनपुर में युवक की छत से गिरकर मौत हाे गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सुमित कुमार पुत्र मूलचंद निवासी नगला मेवा जाट थाना सिवारा जिला बिजनौर अपने चचेरे भाई और दो अन्य साथियों के साथ पेंटिंग का काम करते थे।

साथियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था। उसके बाद वह नीचे कमरे में सोने के लिए चले गए। सुमित अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए छत पर चला गया। उसका पत्नी से झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


सुमित ने उनसे कहा कि वह छत पर सोने जा रहा है। चचेरे भाई समेत तीनों नीचे वाले कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह तीनों उठे और सुमित कुमार को तलाशने लगे। इस दौरान सुमित कुमार का शव गली में पड़ा मिला। एसीपी ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें