गाजियाबाद। नगर कोतवाली के पुराना आर्य नगर में तरुण गुलाटी (42) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तरुण को फंदे से लटका देख आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल का मीमो मिलने पर पुलिस को घटना का पता चला।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तरुण गुलाटी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार देर रात तरुण ने फंदा लगा लिया। एसीपी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।