फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में विवेक (31) मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली सुनीता चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा विवेक काफी देर से कमरे नहीं खोल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के सरिये तोड़कर दरवाजे की अंदर से कुंडी खोली और विवेक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि विवेक मधुबन बापूधाम ई-ब्लॉक में किराये के फ्लैट में रहता था। पुलिस ने किसी तरह साइड की खिड़की के सरिये तोड़े और फिर अंदर से कुंडी खोली। अंदर जाकर देखा तो विवेक पंखे पर डले फंदे से लटका मिला। विवेक को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि परिजनों ने बताया कि विवेक का पत्नी वंदना से मनमुटाव चल रहा है। इस समय वंदना प्रयागराज में अपने मायके में रह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें