फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के रहने वाले अनिकेत अधिकारी (23) ने सोमवार देर रात जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को अस्पताल से मेमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस आत्महत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंची और जांच की तो मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने प्यार में धोखा मिलने से आहत होकर जान देने की बातें लिखी थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 11 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के मुताबिक अनिकेत के एक युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन युवती किसी अन्य लड़के के साथ संबंध में भी थी। इसी बात से वह आहत थे। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें