फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार का हत्यारा कौन?: बुलंदशहर के होटल में थी पहली सालगिरह,कमरे में थी प्रेमिका; प्रेमी का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 27 Jul 2024 11:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद/बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद में प्रेमिका के साथ होटल में रुके युवक का कमरे में शव मिला। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ होटल में रुके युवक का कमरे में शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी तुषार सैनी 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजू सैनी का मोहल्ले में ही स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार की रात करीब दो बजे शव मिला। वह अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रुका हुआ था। प्रेमिका की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


तुषार के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, तुषार सैनी नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि तुषार का अलीगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। 

मगर उसके बाद दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रह रहे थे। शुक्रवार को उनके प्रेम विवाह की वर्षगांठ थी। युवती अलीगढ़ से सिकंदराबाद आई हुई थी। वह मोहल्ले में स्थित ओयो होटल में अपने विवाह की वर्षगांठ मना रहे थे। 
विज्ञापन


मृतक के ताऊ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे उसकी भतीजी ने उसे फोन कर सूचना दी कि तुषार का होटल में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। तुषार का शव बेड पर पड़ा हुआ था और पंखे की पंखुड़ी से एक चादर बंधी हुई थी। पास में ही उसकी प्रेमिका खड़ी थी। 

उन्हें अंदेशा है कि तुषार की हत्या की गई है। पंखे की इतनी नाजुक पंखड़ी उसका वजन नहीं संभाल सकती थी। वहीं उसके गले पर कोई निशान नहीं था। उसकी हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्हें उसकी प्रेमिका पर तुषार की हत्या करने का शक है। वह इस संबंध में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग के साथ ही तुषार के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी करेंगे।

बताया गया कि तुषार के पिता राजू सैनी की करीब 5 वर्ष पूर्व हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी। वह माता सुमन छोटी बहन जिया के साथ रहता था। उसकी छोटी बहन बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है। मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला था। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें