फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: वर्कशॉप के लिए निकला था सुनील, रास्ते में हुआ ऐसा कांड... कुछ दूरी पर मिली बाइक; अब ऐसे सच आएगा बाहर

Fri, 20 Dec 2024 04:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के शिकारपुर में जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुनील शिकारपुर के गांव रामपुर का रहना वाला था। नगर में एक कार मिस्त्री की दुकान पर काम सीख रहा था।
विज्ञापन
बुलंदशहर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव करैना के जंगल में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त गांव रामपुर निवासी 18 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। उसकी बाइक भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी हुई मिली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 18 वर्षीय मोनू कुमार नगर स्थित एक कार मिस्त्री की दुकान पर काम सीख रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर से दुकान पर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन, देर शाम तक वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसके नंबर पर कई बार कॉल भी की।

लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी और उन्होंने रातभर उसकी खोजबीन की। लेकिन, सुबह तक भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव करैना के जंगल में एक युवक का शव लटका देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसका शव उसके ही मफलर से लटका हुआ था। उसकी बाइक भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही खड़ी हुई मिली। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है।

सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें