फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भोजपुर में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग स्थित गांव सैदपुर में घर में अकेले रह रहे सचिव (30) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान सचिव को चारपाई पर छोड़कर फरार हो गए। छुट्टी पर आए सैनिक भाई के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी सचिव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई वाहन चालक हैं, दूसरे भाई होमगार्ड हैं और तीसरा भाई सचिन सेना में हैं। सचिव के पिता वीरेंद्र और माता उमेश देवी की मौत हो चुकी है। चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। सचिव गांव में ही अलग मकान रहते थे। सेना में कार्यरत सचिन छुट्टी पर आए हुए हैं। बृहस्पतिवार को सचिन किसी काम से गांव सैदपुर आए हुए थे। शाम को वह सचिव के घर पहुंचे तो सचिव आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ मिले। चारपाई के पास ही खून से सना एक डंड़ा भी पड़ा था।
सचिन ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान भाई को मोदीनगर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सचिव को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना के बाद एसीपी ज्ञानप्रकाश राय भोजपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस को मौके से बोरे में शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद हुए। आशंका जताई गई कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में डंडों से पीटकर सचिव की हत्या कर दी गई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजन किसी रंजिश आदि से इन्कार कर रहें हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें