फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बार में बीयर के चार सौ रुपये कम देने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के 150 फुटा रोड पर क्रिस्टल बार में बीयर पीने गए युवक को पूरे रुपये नहीं देने पर संचालक व उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना 13 अगस्त की है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। दो-तीन दिन पहले इस बार में शराब परोसने और डांसर का वीडियो वायरल हुआ था। भोपुरा में रहने वाले पम्मी सिंह ने बताया कि वह 13 अगस्त को क्रिस्टल बार में बीयर पीने गए थे। आरोप है कि वहां कुछ लोग शराब, गांजा व हुक्का पी रहे थे। उनसे एक बीयर के 700 रुपये मांगे गए। इस पर उनका विवाद हो गया। उन्होंने संचालक पंकज को जान-पहचान का हवाला देकर 300 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद वह घर जाने के लिए बार से बाहर निकल कर सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आए पंकज व उसके चार-पांच साथियों ने हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आरोपियों से बचाया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि बार का वीडियो वायरल होने के बाद से बार बंद है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें