लोनी। मुस्तफाबाद कॉलोनी में गंदे पानी की छींटें पड़ने के विवाद में युवक पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। कालोनी निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर बैठे थे। तभी कॉलोनी में रहने वाले इमरान गली से गुजर रहा था। आरोप है कि उसने घर के पास एकत्र गंदे पानी में ईंट फेंकी। इससे गंदे पानी की छीट घर के बाहर बैठे सोनू पर जा गिरी। विरोध प्रकट करने पर इमरान ने उसके साथ गाली गलौज कर चाकू से हमला कर गले के पास वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।