फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी रिंकू ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि वह गांव के जंगल में स्थित अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव के रहने वाले करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंच गए। जिन्होंने पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा होने पर आसपास मौजूद किसानों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें