गाजियाबाद। कंट्रोल रूम के 0120- 2822980, 2822981, 2822982, 2822983 पर 0120- 2827016, 0120—2989638, 2989639, 2989641, 2989642, 2989643, 2989644 पर मतदाता 24 घंटे किसी भी समस्या के लिए फोन करके सुझाव और जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी प्रकार की शिकायत है वह भी टोल फ्री नम्बर 1950 पर या मेल आईडी controlroomgzb2024gmail.com भेज सकते हैं। इनके अलावा सी-विजिल एप पर भी शिकायत कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन नंबरों पर मतदाता पहचान पत्र, मतदान केंद्र, मतदान स्थल सहित सभी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। किसी को कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता नजर आए तो वह भी शिकायत कर सकता है। टीम त्वरित कार्रवाई करेगी।