फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तुम आतंकी गतिविधियों में शामिल हो... 90 दिन जेल काटने का डर दिखाकर मांगे 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हेलो, मुंबई में तुम्हारे नाम से एक कोरियर बुक हुआ है। तुम आतंकी गतिविधियों में शामिल हो। हम तुम्हें उठाकर मुंबई ले आएंगे और फिर तुम्हें 90 दिन जेल में रखेंगे, 25 साल की सजा होगी। अगर राहत चाहते हो तो तुुरंत खाते में 22000 रुपये भेज दो। बदमाश ने वसुंधरा में रहने वाले विपिन को धमकी देकर रुपये मांगे हैं। आरोपी ने वीडियो कॉल करके उन्हें काफी प्रताड़ित किया। इंदिरापुरम कोतवाली में विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि धमकी देकर रुपये मांगने वाले ने 22 फरवरी की सुबह कॉल की थी। उन्होंने कॉल उठा कर बात की तो दूसरी तरफ से शातिर ने अपना नाम रोहित देशमुख बताकर कहा कि मुंबई से तुम्हारे नाम पर एक कोरियर बुक हुआ है। उसमें चार डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पांच पासपोर्ट, चार मोबाइल फोन और सिम कार्ड हैं। उन्होंने मना किया तो उसने मुंबई पुलिस के सेल में फोन कनेक्ट कर दिया। इसके बाद बदमाश ने जाल में फंसाने के लिए उनके पास वीडियो कॉल की। बदमाश ने उन्हें धमकी देकर कहा कि तुम आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो। यहां से मुंबई पुलिस तुम्हारे घर भेज दी है। तुम्हें 90 दिन जेल में रखेंगे और 25 साल की सजा होगी। अगर मुकदमा खत्म कराना चाहते हो तो तुरंत 22000 रुपये भेजो। इतना ही नहीं, बदमाश ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया और परिवार के लोगों को परेशान करने की धमकी दी। इस घटना के बाद इंदिरापुरम कोतवाली में मुकदमा कराया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं जल्द सर्विलांस लोकेशन और सीडीआर की मदद से बदमाशों का पता कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें