फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री को अपनी सुरक्षा लौटाएंगे यति नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपने शिष्य के गनर की सुरक्षा वापस लेने के विरोध में अपनी सुरक्षा वापस लौटाने की घोषणा की है। उन्होंने एक विडियो जारी करके सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा वापस करने की बात कही है।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि उनके शिष्य अनिल यादव जिनको छोटा यति कहते हैं उनको दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि जितनी सुरक्षा की मुझे जरूरत है उतनी ही सुरक्षा की जरूरत अनिल यादव को भी है इसलिए मैं अपनी सुरक्षा भी वापस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पिंकी चौधरी के समर्थन में जिला मुख्यालय पर 36 बिरादरियों की पंचायत होगी। पंचायत में भाग लेने के बाद बुधवार को लखनऊ के रवाना हो जाऊंगा और वहां मुख्यमंत्री आवास के सामने तब तक धरना दूंगा जब तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो जाएगी। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा है और हिंदू धर्म की रक्षा करने की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो हमारी स्थिति भी इजरायल की तरह हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें