फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ लाने नहीं जाएंगे यति नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अब कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार नहीं जाएंगे। उन्होंने विश्व धर्म संसद को मंजूरी मिलने की शर्त पर यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और उनके बीच समझौता हुआ है। शिवशक्ति धाम डासना में 17 दिसंबर 2024 से होने वाली विश्व धर्म संसद को अगर पुलिस सुरक्षा और अनुमति मिलेगी तो वह कांवड़ यात्रा पर नहीं जांएगे। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त ने कहा है कि गाजियाबाद पुलिस या उत्तर प्रदेश सरकार का उनकी धार्मिक आस्थाओं पर अतिक्रमण करने का कोई विचार नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री का सख्त आदेश है कि उनकी सुरक्षा हर हाल में की जानी है। उन्हें विश्व के आतंकवादी संगठनों से खतरा है।उनकी हत्या के लिये आतंकवादी कितने ही निर्दोष लोगों की हत्या कर सकते हैं। उनके कांवड़ यात्रा पर जाने से उनके साथ रहने वाले उनके सभी निर्दोष साथी आतंकवाद की भेंट चढ़ जाएंगे। अगर इस विषय में महामंडलेश्वर पुलिस को सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को स्थगित कर देते हैं तो पुलिस भविष्य में उनके मंदिर में होने वाले आयोजनों के लिये संपूर्ण सहयोग करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें