फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 'भारत-बांग्लादेश मैच हुआ तो सामूहिक अग्निसमाधि लेंगे', महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने की घोषणा

Wed, 25 Sep 2024 11:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यह घोषणा की है कि अगर दिल्ली में नौ अक्तूबर को होने वाला भारत-बांग्लादेश मैच नहीं रोका गया तो वह हरिद्वार में सामूहिक अग्नि समाधि लेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी। शिष्य दिल्ली पहुंचे और वहां नारेबाजी की इसके बाद ज्ञापन लिया गया। उनका आरोप है कि बुधवार को डासना मंदिर पहुंच कर दिल्ली पुलिस ने जेल में सड़ाने की धमकी दी है। ज्ञापन देने के दौरान यति रणसिंहनन्द, यति निर्भयानंद, यति रामस्वरूपानंद, विनोद सर्वोदय, महेश आहूजा सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें