फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशोदा अस्पताल ने पार्क प्लाजा होटल को बनाया कोविड-19 एल-वन केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
यशोदा अस्पताल ने पार्क प्लाजा होटल को बनाया कोविड-19 एल-वन केयर सेंटर - कोरोना के मरीजों का यहां पर रखकर किया जाएगा इलाज - प्रशासन की अनुमति लेने के बाद यशोदा अस्पताल ने उठाया कदम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने कौशांबी स्थित होटल पार्क प्लाजा को कोविड-19 एल-1 केयर सेंटर बनाया है। जहां पर सौ बेड की व्यवस्था की गई है। यहां पर उन मरीजों का इलाज होगा जिन्हें लेवल वन कोविड-19 हेल्थ केयर फैसेलिटी की आवश्यकता है। प्रशासन की अनुमति के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। मंगलवार को होटल पार्क प्लाजा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हाउसकीपिंग स्टाफ को हॉस्पिटल के इनफेक्शन कंट्रोल टीम, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट टीम एवं हाउसकीपिंग प्रभारी ने ट्रेनिंग प्रदान की।  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि कर्मचारियों को पीपीई किट कैसे पहननी है एवं कैसे उतारनी है। इसके साथ ही पीपीई किट डिस्पोजल तक की समस्त जानकारियां प्रदान की गई। अस्पताल के डॉक्टरों एवं इनफेक्शन कंट्रोल टीम ने पूरे होटल का मुआयना किया। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के हिसाब से मरीजों व स्टाफ  के आगमन एवं प्रस्थान करने वाले रास्ते को देखा। इसके साथ ही कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों की हर छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों के ऊपर गौर किया एवं उसके सारे बिंदुओं को नोट कर एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाएं। अस्पताल के अनुसार यह सुविधा बहुत ही जल्द मरीजों के लिए उपलब्ध होगी, इसलिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अस्पताल में कोविड-19 के ऐसे मरीज जिनको  कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और जो अपने को सेल्फ कोरेंटाइन करना चाहते हैं। इन मरीजों को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों से संपर्क करना पड़ेगा और वहीं से उनकी स्क्रीनिंग करके उन्हें अस्पताल के निकट ही स्थित होटल प्लाजा में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें