गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रिक केबल डालने के घोटाले के तीनों मामलों में यादव सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। यादव सिंह के अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में हाईकोर्ट के जमानत की प्रतलिपि दाखिल की। एक-एक लाख के मुचलके पर सीबीआई कोर्ट ने यादव सिंह का रिहाई परवाना जारी कर दिया। शाम को उसे जेल से रिहा कर दिया गया। बीस फरवरी से डासना जेल में बंद था।