फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिर पर बोतल फोड़कर वर्कशॉप कर्मी को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित प्यारेलाल कॉलोनी के सामने दोस्त को पिटाई से बचाने गए वर्कशॉप कर्मचारी के सिर पर युवकों ने बोतल फोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में घायल होने के बाद आरोपियों ने जेब से नकदी समेत कागजात व पर्स भी निकाल लिए।
विज्ञापन

साहिबाबाद गांव में रहने वाले आशु ने बताया कि वह राजेंद्र नगर के एक वर्कशॉप में काम करते हैं। रविवार की शाम करीब 7 बजे वह पैदल ही मंदिर जा रहे थे। मोहननगर में प्यारेलाल कॉलोनी के सामने सुमित, कमल, रोशन, गोलू और सूरज के साथ अन्य लोग उनके साथी सोनू को पीट रहे थे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर बोतल फोड़ दी। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें