फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीमक मारने के लिए बुलाया कर्मी, गहने चोरी कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर प्रथम निवासी नीलम कपूर को ऑनलाइन साइट से घर में दीमक मारने के लिए स्प्रे कराने वाले को बुलाना महंगा पड़ गया। कंपनी की ओर से स्प्रे करने आए सुजीत नाम के कर्मचारी के मन में लालच आ गया और अलमारी के नीचे रखे एक बैग से गहने चोरी करके फरार हो गया। मामले में सिहानी गेट पुलिस ने सुजीत को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली। तत्काल टीम गठित कर आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुजीत बिहार वैशाली के दयालपुर का रहने वाला है। हाल में दिल्ली हरिकेश में रह रहा है। इसके पास से चोरी के तीन कड़े, एक माला, सात नोजपिन और आठ कुंडल बरामद किए हैं। नीलम कपूर ने पुलिस को बताया कि बुधवार को ऑनलाइन साइट से दीमक मारने के लिए बुलाया था। कंपनी ने सुजीत नाम के युवक को भेजा था। पुलिस का कहना है कि सुजीत का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। कंपनी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का सत्यापन कराने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें