सीज फायर कंपनी के 4 कर्मचारियों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए नोएडा की सीजफायर कंपनी के 4 कर्मचारियों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन दूसरी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ विभाग इस बात पर मंथन कर रहा है कि इन चारों कर्मचारियों में कोई लक्षण भी सामने नहीं आए हैं इसके बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों के आज दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे। हालांकि दूसरी कर्मचारी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जब तक इन चारों पाजिटिव कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाएगी, उस महिला कर्मचारी को भी डिस्चार्ज नही किया जाएगा। वहीं 4 जमातियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चारो होम कोरेन्टीन में रहेंगे।