फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल की योजना पर काम हो, प्रदूषण पर नियंत्रण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम स्थित पांचवीं आरक्षित सीआईएसएफ बटालियन परिसर में राजकीय हेलिकाॅप्टर से पहुंचे। वहां पर उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड, खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति की व्यवस्था, सड़क, प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बेहतर कार्य करने और आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि खोड़ा में गंगाजल की योजना पर काम किया जाए। प्रदूषण नियंत्रण के उपाय किए जाएं। बैठक से लेकर निरीक्षण तक के सीएम के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद वीके सिंह, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, अजीतपाल त्यागी, डॉ. मंजू शिवाच, धर्मेश तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, हरीश सिंह, विकास अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन



थम गया यातायात, परेशान रहे लोग

साहिबाबाद। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब एक घंटे तक रैपिडएक्स स्टेशन की घेराबंदी पुलिस ने की। इस दौरान वसुंधरा से साहिबाबाद और मोहननगर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रखा गया। इंदिरापुरम की ओर से साहिबाबाद और मोहननगर जाने वाले लोगों को सड़क के इस पार ही रोक लिया गया। किसी को आधा घंटा तो किसी को पौने घंटा इंतजार करना पड़ा।
दोपहर साढ़े तीन बजे ही वसुंधरा सेक्टर-9 की ओर से साइट चार व साहिबाबाद गांव एवं मोहन नगर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। इस दौरान पैदल यात्री जो इंदिरापुरम और नोएडा की ओर से ऑटो के जरिए आ रहे थे सभी को बुद्ध चौक पर उतार दिया गया। इसके बाद लोग यहां से पैदल आगे बढ़े ताकि उन्हें आगे से को ऑटो मिल जाए लेकिन सेक्टर-9 जैन मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर दी गई थी जहां पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन


जाना था सड़क पार, करना पड़ा इंतजार

खोड़ा से लौट रही थी, ऑटो वाले ने बुद्ध चौक पर ही उतार दिया। कहा पुलिस वाले आगे नहीं जाने दे रहे। ऐसे में सोचा पैदल ही चल दूं। मुझे अपने गांव साहिबाबाद जाना था, जो 200 मीटर दूर था लेकिन सेक्टर-9 जैन मंदिर के पास ही पुलिसकर्मियों ने हमें रोक दिया। यहां आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। - सुनीता वर्मा

एक घंटे खड़े रहे, हुई परेशानी

हम लोग आनंद विहार की ओर से आए थे, मोहननगर जाकर मेरठ की बस लेनी थी लेकिन ऑटो ने बुद्ध चौक पर ही उतार दिया। करीब एक घंटे तक अपने परिवार के साथ यहां इंतजार करना पड़ा। सीएम की सुरक्षा जरूरी है लेकिन आम जनता को परेशानी न हो, प्रशासन को यह भी ध्यान रखना चाहिए था। - कोमल



















मेट्रो विस्तार समिति के दो सदस्याें को चार घंटे इंदिरापुरम थाने में बैठाया

- अटल चौक पर होने वाली बैठक व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की आशंका में उठाया कदम



- थाने से निकलकर समिति के सदस्यों ने सेक्टर-17 में की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी



साहिबाबाद। मेट्रो विस्तार समिति के अमित किशोर और अनंत सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार घंटे इंदिरापुरम थाने में बैठाया। समिति के सदस्यों की अटल चौक पर शाम को होने वाली बैठक व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की आशंका के चलते कदम उठाया गया। वहीं, थाने से निकलकर समिति पदाधिकारियों ने सेक्टर 17 में बैठक की।

समाजसेवी अमित किशोर ने बताया कि वह दोपहर तीन बजे सेक्टर-10 जैन मंदिर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनको और अनंत को इंदिरापुरम थाने ले गई। पुलिस ने ज्ञापन देने के बारे में जानकारी मांगी लेकिन उन्होंने ऐसा कोई कार्यक्रम होने से इन्कार दिया फिर भी पुलिस ने शाम सात बजे के आसपास अमित और अनंत को छोड़ा।



समिति से जुड़े गिरीश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 17 में उनके आवास पर बैठक की गई। बैठक में मेट्रो विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने को लेकर भी मंथन किया गया। वहीं, राय तपन भारती ने बताया कि वसुंधरा और इंदिरापुरम के लोगाें की मांग को सरकार अनदेखी कर रही है। आमजन को ओर से पीएम-सीएम को ज्ञापन भी नहीं देने दिया जा रहा।





रैपिडएक्स से वसुंधरा से गाजियाबाद पहुंचना होगा आरामदायक

- वैशाली और मोहननगर मेट्राे स्टेशन पहुंचने में लगता है आधा घंटा



- दोनों जगह स्टेशन पहुंचने में खर्च करने पड़ते हैं 40 से 50 रुपये तक



संवाद न्यूज एजेंसी

साहिबाबाद। रैपिडएक्स साहिबाबाद स्टेशन बनने से वसुंधरा और इंदिरापुरम वालों को गाजियाबाद पहुंचना और आरामदायक होगा जबकि दूसरे चरण में काले खां तक रैपिड चलने से दिल्ली पहुंचना आसान होगा। अभी तक वसुंधरा और इंदिरापुरम के लोगों को वैशाली व मोहननगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने में आधे घंटा से ज्यादा समय लगता है।



वसुंधरा फ्लाईओवर के पास रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन बनाया गया है। अभी लोगों को दिल्ली जाने के लिए वैशाली से मेट्रो पकड़नी पड़ती है। वसुंधरा सेक्टर चार निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि घर से मेट्रो पकड़ने के लिए दो बार ऑटो पकड़ना पड़ता है। मेट्रो तक आना जाने में 50-60 रुपये तक खर्च होते हैं जबकि कैब बुक से जाने में 100 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। अब घर के पास ही रैपिड रेल की सुविधा होने से दिल्ली व गाजियाबाद आना जाना आसान होगा।

वसुंधरा सेक्टर 10 निवासी राधेश्याम ने बताया कि अभी तक मेट्रो पकड़ने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था लेकिन घर के सामने रैपिड ट्रेन की सुविधा आने से दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ के लिए कनेक्टिविटी सुविधाजनक होगी। गंदगी से अटा रहने वाले सेक्टर आठ का भी विकास होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें