फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिलाओं ने पानी निकासी के लिए तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
जल निकासी की मांग पर तहसील पर धरना देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव डबाना में जल निकासी को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। गुस्साईं महिलाएं अधिकारियों के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गई। धरनारत महिलाओं पास तहसीलदार रजत सिंह आए तो उनका ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या दूर न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। महिला ने रविंद्री देवी ने बताया कि गांव का गंदा पानी तालाब की ओर जाता था। बाद में सांसद निधि से खड़ंजे का निर्माण किया गया, लेकिन पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इससे पूरा मार्ग जलमग्न रहता है। ग्रामीणों और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें