कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती समाजवादी महिला संगठन की पदाधिकारी। संवाद
फोटो...
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में गैस सिलिंडर की कमी और महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी और महानगर अध्यक्ष किरण कालिया ने कहा कि जनपद में कई दिनों से लगातार गैस सिलिंडर की किल्लत है। इस कारण हर घर में महिलाएं परेशान हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव महिला सभा मधु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी चौधरी, प्रदेश सचिव पुष्पा शर्मा, पूनम सिंह व अनीता कश्यप मौजूद रहीं।