फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्श पर मिला महिला का गला कटा शव, पति-बेटी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तीन मंजिला मकान के कमरे में रुकमणी कुमारी (30) का गला कटा शव मिला। मकान मालिक विशम्बर सिंह ने बदबू फैलने पर खिड़की खोलकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। घटना के बाद पति जितेंद्र कुमार झा पांच साल की बेटी अंजली को लेकर भागा हुआ है। मृतका की बहन राधा ने जितेंद्र पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट व हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन


बिहार के जिला अररिया में फारबिसगंज ग्राम की रुकमणी कुमारी जमुआ गांव के पति जितेंद्र कुमार झा व छह साल की बेटी अंजली के साथ किराए के मकान में रहती थी। जितेंद्र मजदूरी करता है। दोनों ने विजयनगर के आर्य समाज मंदिर में 17 अक्तूबर 2017 को प्रेम विवाह किया था। विशम्बर सिंह ने बताया कि सुबह पौने दस बजे वह मोटर चलाने के बाद पानी की टंकी को देखने छत पर गए थे। तीसरी मंजिल पर कमरे से बदबू आने पर उन्होंने अंदर आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और कुंडी खोलकर अंदर गई तो देखा कि शव सड़ चुका था। गर्दन कटी और जीभ व आंखें बाहर आ चुकी थीं। मकान मालिक से मृतका के परिजनों का नंबर लेकर पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि जितेंद्र आए दिन रुकमणी को पीटता था। दोनों का छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता था, बावजूद इसके रुकमणी पति से अलग नहीं रहना चाहती थी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जितेंद्र झा को बुधवार सुबह छह बजे आखिरी बार देखा था। उसके बाद वह अंजली को साथ लेकर भाग गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों ने जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया।
बेटी अंजली के जन्मदिन के बाद नहीं दिखी रुकमणी :
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जितेंद्र ने आठ अगस्त को बेटी अंजली का जन्मदिन मनाया था। उसमें अपने रिश्तेदार और परिचितों को बुलाकर दावत की। तब पार्टी में रुकमणि काफी खुश नजर आई थी लेकिन उसके बाद किसी ने भी उसे नहीं देखा। पुलिस का मानना है कि जन्मदिन पार्टी के बाद देर रात दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। आपस में कहासुनी और विवाद बढ़ने पर रुकमणी की हत्या कर दी होगी।
विज्ञापन



मकान में किसी किरायेदार ने नहीं सुनी रुकमणी की चीखें :
तीन मंजिला के हर फ्लोर पर एक कमरा और छोटा बाथरूम है। भूतल पर कमरे के साथ तीनों मंजिल पर किरायेदार रहते हैं लेकिन रुकमणी की हत्या से पहले किसी ने भी उसकी चीख या लड़ाई-झगड़े की आवाज नहीं सुनी। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या से पहले रुकमणी का सोते हुए मुंह दबाकर घटना को अंजाम दिया गया होगा।


थाने पहुंची बहन ने लगाया हत्या का आरोप :
मृतका की बहन राधा दिल्ली बदरपुर गांव में रहती हैं। सूचना मिलने के बाद वह रोते-बिलखते हुए खोड़ा थाने पहुंची और जितेंद्र पर बहन रुकमणी को मारने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रेम विवाह करने के बाद जितेंद्र बात-बात पर उनकी बहन को पीटता था। बहन के पास एक फोन भी था। वह उनसे फोन पर बात करते हुए जितेंद्र की प्रताड़ना के बारे में बताती थी।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों से घटना में कोई शिकायत नहीं मिली है। घटनास्थल पर बदबू आने के बाद मकान मालिक ने सूचना दी थी। हत्या किस समय और कैसे हुई। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें