फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला का सिर फोड़ा, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। देवेेंद्रपुरी कॉलोनी में बच्चों के विवाद में दबंगों ने अनीसा के सिर में डंडा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कॉलोनी निवासी अनीसा और उनके पति अमित कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अमित ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने उनकी बेटी को धक्का देकर गिरा दिया। इसमें बच्ची घायल हो गई। अनीसा ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें