गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र स्थित एक होटल से खाना खाकर निकले पति-पत्नी कार में सवार होने लगे। इसी दौरान पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश भाग गया। बहरामपुर निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह सिद्ध्रार्थ मार्केट में एक होटल में खाना खाने के लिए पत्नी और बेटे के साथ गए थे। खाना खाने के बाद जैसे ही वह होटल के बाहर खड़ी कार में सवार होने लगे। इसी दौरान एक युवक दौड़ता हुआ आया और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। नरेंद्र शर्मा ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।