मोदीनगर। भोजपुर के नहाली गांव में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में अवसाद के कारण खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नहाली गांव निवासी नसीरुद्दीन का निकाह नौ साल पूर्व हापुड़ जनपद के असौड़ा गांव निवासी वसीमा के साथ हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती की कोई संतान नहीं थी। दंपती ने बड़े भाई का पुत्र गोद लिया हुआ है। संतान नहीं होने के कारण वसीमा अवसाद में रहती थी। सोमवार सुबह नसीरूद्दीन गांव में टलहने चले गए। लौटने पर नसीमा कमरे में पंखे पर फंदे से लटकी मिली। एसीपी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वसीमा के मायके वालों ने किसी प्रकार के विवाद से इन्कार किया है।