फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के गिरी मार्केट कॉलोनी में महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को महिला मौजिमा (22) के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि मौजिमा ने सात माह पूर्व मोईन निवासी चिरोड़ी से प्रेम विवाह किया था। मोईन पत्नी के साथ गिरी मार्केट कालोनी में रहता है। मोइन घर के नीचे मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह दुकान पर थे। जब वह ऊपर कमरे में पहुंचे तो पत्नी को कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से लटकता देखा। घटना की जानकारी पत्नी के मायके वालों को देकर मोइन फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि मामले में मृतका के परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें