फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आर्थिक तंगी के कारण बेटे का इलाज नहीं करा पा रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आर्थिक तंगी के कारण बुजुर्ग महिला अपने जवान बेटे का इलाज नहीं करा पा रही हैं। नौ साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल बेटे का एम्स से इलाज चल रहा था। इलाज के बाद बेटे की जान तो बच गई, लेकिन वह चलने में असमर्थ है। डॉक्टरों ने सिर की हड्डी का ट्रांसप्लांट करने के लिए दो लाख रुपये का खर्च बताया है। बुजुर्ग ने इलाज में मदद के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अर्जी लगाई है।
विज्ञापन

संजयनगर में किराये पर रहीं बुजुर्ग सायमा ने बताया कि उनका बेटा समीर (34) वर्ष 2015 में दुर्घटना में घायल हो गया था। डॉक्टरों ने लंबे उपचार के बाद उसकी जान तो बचा ली, लेकिन सिर की हड्डी टूटने के कारण उसकी हालत खराब है। दवाओं से कोई लाभ नहीं होने के चलते एम्स के डॉक्टरों ने बोन ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। उनके पास आयुष्मान कार्ड है, एम्स की ओर से बोन ट्रांसप्लांट के लिए योजना के तहत यूपी शासन को स्वीकृति के लिए फाइल भेजी है, लेकिन कई महीनों से फाइल शासन में ही अटकी हुई है। डॉक्टर के अनुसार यदि वह निजी खर्च पर बोन ट्रांसप्लांट करवाना चाहती हैं तो लगभग दो लाख रुपये का खर्च आएगा। इतनी धनराशि उनके पास नहीं है। सायमा का कहना है कि पति की मौत पहले ही हो चुकी है, ऐसे में घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें