मुरादनगर। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर पैर फिसले से एक महिला ट्रेन के नीचे आ गई। महिला को अस्पतााल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मोदीनगर जीआरपी चौकी प्रभारी बाबूराम ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि प्लेटफार्म पर पैर फिसलने से एक महिला पैसेंजर ट्रेन के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है, उसके दोनों हाथ पर चकौर निशान बने हैं।