नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही चार आरोपियों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
नगर के भूड़ क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार नामजद व छह अन्य आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि घर में मौजूद उसकी 13 वर्षीय बहन के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में फाज, साज, साजिद और शाहिद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी