गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रविवार को होटल में महिला आरती की हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथ ठहरे युवक प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी नंदग्राम के मुताबिक, महिला विधवा थी और प्रवीण से मिलने होटल में पहुंची, जहां दोनों ने शराब पी। जिसके बाद आरती ने परवीन पर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरती ने परवीन को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों में खूब मारपीट हुई थी। परवीन की पिटाई से आरती को मौत हो गई।